🔴 *साँसद खेल महोत्सव में खेलो का रजिस्ट्रेशन अब 2 अक्टूबर तक — *दामोदर अग्रवाल*
✍️ *मोनू एस.छीपा ।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा
सांसद खेल महोत्सव की तैयारी को एक बैठक नगर निगम महापौर ऑफिस में रखी गई जिसमें भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने खेल के नियम और रजिस्ट्रेशन के प्रति आवश्यक दिशा निर्देश दिए। व बताया कि खेलो के रजिस्ट्रेशन की तारीख 20 सितम्बर से बढ़ाकर 2 अक्टूबर कर दी गई है जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगी।
साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में एक साथ जिला स्तर से लेकर पंचायत तक खेल खेले जाएंगे। हर खेल से प्रतिभागियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
साँसद अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच साँसद खेल महोत्सव जिसमे देश के खिलाडी राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अवसर पा सकते हैं। खेलो का रजिस्ट्रेशन 20 सितम्बर की जगह 2 अक्टूबर तक होगा व खेल 25 दिसम्बर तक खेले जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले साँसद खेल महोत्सव में कुल नो प्रकार के खेल खेले जाएंगे कार्यक्रम में महापौर राकेश पाठक संयोजक कुलदीप शर्मा राकेश कसेरा लक्ष्मी लाल सोनी लादूलाल तेली सुनील गर्ग नंद लाल गुर्जर अजय नोलखा सत्यनारायण प्रजापत दीपक सेन। प्रेम गर्ग, ओम पाराशर,, रामानुज सारस्वत ,हेमेंद्र सिंह राणावत ,महेंद्र नाहर, हेमेंद्र उपरेड़ा देवेन्द्र डाणी, लंकेश पाराशर उपस्थित थे।


