खारीनदी मे क्षतिग्रस्त सडक की मरम्मत नहीं होने से आमजन परेशान।

Published On:

Date:

खारीनदी मे क्षतिग्रस्त सडक की मरम्मत नहीं होने से आमजन परेशान।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय शहर से बिजयनगर जाने वाले दोनों मार्ग खारीनदी मे पानी लगातार बहने से पिछले बीस दिनों से बिलकुल बंद होने से लोगो को काफी परेशानी उठानी पड रही है, नदी के दोनों रास्ते पुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर गहरे गड्ढों मे तब्दील हो गए, जिससे आवागमन पुरी तरह से बाधित हो रहा है, क्षेत्र के लोगों को बिजयनगर शहर मे जाने के लिए 29 मिल चौराहे हाईवे होकर जाना पड रहा है, बहुत से वाहन चालक अपनी जान जोखिम मे डाल कर हाईवे से रोंग साइड होकर आ जा रहे है, जो कभी भी हादसे के शिकार बन सकते है। आमजन गुलाबपुरा प्रशासन से खारीनदी मार्ग की मरम्मत कर शीघ्र चालू करवाने की मांग कर रहे है। गुलाब बाबा की धूणी से जाने वाला रास्ता ज्यादा क्षतिग्रस्त नहीं होकर बिजयनगर मोक्षधाम के पास ही क्षतिग्रस्त है, जहाँ पर कुछ ट्रेक्टर मिट्टी के डलवाकर पहले उस रास्ता को खोला जा सकता है, जिससे आमजन को आने जाने मे सुविधा हो सके।

Leave a Comment

Related News