
राजस्थान जन मंच ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 90 परिवारों को 450 किलो आटे के कट्टे वितरित किए
✍️ *मोनू एस.छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 20 सितंबर सर्व पितृ अमावस्या की पूर्व संध्या के पुण्य अवसर पर राजस्थान जनमंच द्वारा अंतिम छोर पर खड़े निर्धन गरीब झुग्गी झोपड़ी कच्चे मकान में निवासरत परिवारों को 5 किलो आटे के कट्टे 90 परिवारों की महिला मुखिया को पुर रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी मुरारी पांडे के पावन सानिध्य में ,भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी द्वारा काशीपुरी रोड पर निशुल्क वितरित किए
इस दौरान भीलवाड़ा अहमदाबाद से पधारे समाज सेवी गिरिराज कोठारी भीलवाड़ा इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन के संरक्षक रामपाल सोनी ,श्री राम मिलन यादव सहायक अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भीलवाड़ा
,समाजसेवी रामचंद्र मूंदड़ा ,शिव प्रकाश चन्नाल ,जय नारायण जोशी ,जगदीश सेन , द्वारका नुवाल , कालू धोबी, मोनू प्रजापत, विनोद जाट किशन गाडरी , सहित राजस्थान जन मंच के सदस्य उपस्थित थे


