केसरी सिंह, दयानन्द व माधव बस्ती के स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अखिल भारतीय योजना अनुसार रविवार को केसरी सिंह, दयानंद व माधव बस्ती के स्वयंसेवकों ने शहर में पथ संचलन निकला। पथ संचलन का संपत तहनाल गेट हवेली चौक में रहा। संघ घोष दल की श्रीराम, किरण व अन्य मधुर धुनों के साथ संचलन तहनाल गेट से कन्या पाठशाला, रावला घाट, दिलखुशाल बाग, से सदर बाजार, नया बाजार, कुम्हार मोहल्ला, कलिंजरी गेट के अंदर से कोठार मोहल्ला, बालाजी की छतरी से पुनः सदर बाजार, त्रिमूर्ति चौराहा, रामनिवास धाम, कोठी रोड़ होते हुए पिवनिया तालाब पर सम्पन्न हुआ। जहाँ आगामी 3 अक्टूबर शाम4 बजे को महाविद्यालय मैदान में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की जानकारी दी गई व उसमें क्षेत्र के समस्त स्वयंसेवकों को व अन्य नगरवासियों को परिवार सहित आने की अपील की गई। संचलन के संपूर्ण मार्ग पर सर्व हिन्दूसमाज द्वारा तोरण द्वार लगा कर व भव्य पुष्प वर्षा के साथ जयघोष से स्वयंसेवको का स्वागत किया गया।


