राजस्थान जन मंच ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का प्रभु श्रीराम जी की दिव्य मूर्ति भेंट कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 23 सितंबर राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के भीलवाड़ा आगमन पर पुलिस लाइन हेलीपेड पर भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी के सानिध्य में भाजपा नेता राजस्थान जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी के नेतृत्व में भगवान कृष्ण का दुपट्टा पहनाकर ,प्रभु श्री रामजी की दिव्य मूर्ति भेंट कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रभु श्री राम जी की दिव्य मूर्ति को सिर माथे पर लगाया
मुख्यमंत्री माननीय भजन लाल जी शर्मा के ऑफिशियल फेस बुक अकाउंट पर प्रभु श्री रामजी की भव्य प्रतिमा का प्रथम स्थान पर फोटो शेयर किया है


