हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के 107वें बलिदान दिवस पर 107 यूनिट हुआ रक्तदान
(दिनेश कुमार सुवालका भटेड़ा)
भटेड़ा-बनेड़ा क्षेत्र के डाबला मे रावणा राजपूत समाज के तत्वाधान में मंगलवार को हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के 107वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। समाजसेवी ललित सिंह भाटी ने बताया कि शिविर का आयोजन समुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक किया गया। हाइफा हीरो मेजर साहब को पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की व विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने उत्साह से बढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर में 107 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में भीलवाड़ा महात्मा गांधी ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्त संग्रहित किया गया।
शिविर के दौरान समस्त रक्तदाताओं को भामाशाहों को, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को मेजर दलपत सिंह की तस्वीर, मेमोन्टो, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिवर के दौरान समाज के सभी संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहकर रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया।
ओबीसी मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह, बनेड़ा प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, रायला भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, डाबला सरपंच प्रद्युमन सिंह,कासोरिया सरपंच रामदयाल ओझा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामप्रसाद गुर्जर महावीर सोनी,हरिकिशन सिंह , भेरू सिंह, समुंदर सिंह ,अजय सिंह, भूपेंद्र सिंह , महावीर सिंह लांबा, विजय सिंह, राजवीर सिंह, महेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, राजेश सिंह, पवन सिंह, सोनू सिंह शिवराजसिंह, लोकेश सिंह , पुष्पेंद्र सिंह, बाबू सिंह, प्रकाश सिंह, आदि उपस्थित रहे।


