*बनेड़ा में पैदल यात्रियों के लिए विशाल भंडारे का शुभारंभ, मिल रही है सभी सुविधाएं*
*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
नवरात्रि महापर्व में बनेड़ा में इस वर्ष भी पैदल यात्रियों के लिए विशाल भंडारे की सुविधा उपलब्ध कराई जा गई है इसको लेकर क्षेत्र के युवाओं में जोरदार उत्साह, जोश हैं ।
जोगणिया माता जी एवं धनोप माता जी के पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए बनेड़ा में सगस जी महाराज के सामने (एसडीएम ऑफिस के पास) विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया ।
श्री जोगणिया मां पदयात्री भंडारा समिति बनेड़ा के आयोजकों ने बताया कि बनेड़ा क्षेत्र के सभी भक्तों के सहयोग से इस बार भी पैदल यात्रियों के लिए ठहरने, अल्पाहार, भोजन एवं रात्रि में विश्राम के लिए उचित व्यवस्था की गई । अमावस्या से शुरू हुआ यह भंडारा दुर्गाष्टमी तक चलेगा ।
गौरतलब है कि बनेड़ा कस्बे में 3 वर्ष पहले ही नवरात्रि में कुछ उत्साही नव युवकों और भक्तों द्वारा इस तरह के भंडारे की शुरुआत हुई थी जो बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित हुए थे । वैसा ही विशाल और भव्य भंडारा इस वर्ष भी आयोजित किया गया और इसको भव्य रूप देने के लिए युवाओं की एक टीम पिछले काफी दिनों से तैयारियो में जुटी हुई थी ।



