*अखिल भारतीय टेबिल-टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु टीम रवाना*
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
स्थानीय विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा की 17 वर्ष टेबिल-टेनिस की टीम आज अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम प्रभारी मुकेश शर्मा व मधु शर्मा के नेतृत्व में रवाना हुई, विद्यालय खेल प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय टेबिल-टेनिस प्रतियोगिता दिनांक 25 सितम्बर से 28 सितम्बर तक भागलपुर (बिहार) में आयोजित होगी प्रतियोगिता में माया कुमारी गुर्जर, पूजा सुथार, आयुषी जाट, भूमिका मीणा, खुशी मीणा भाग लेगी। विद्यालय प्रधानाचार्य दुर्गा लाल जांगिड़ ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामना दी, पूर्व में क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 व 24 अगस्त 2025 को जयपुर में हुआ था वहां टीम विजेता रही थी


