वार्डवासियों ने डिजिटल विद्युत मीटर लगाने का किया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नम्बर 7 व 8 हाउसिंग बोर्ड, नया जोरावरपुरा एवं बैरवा मोहल्ला गुलाबपुरा के वार्डवासियों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिना सहमति घरों में जबरन डिजिटल विद्युत मीटर लगाए जाने का विरोध जताया। वार्डवासियों ने ज्ञापन में बताया कि बुधवार को 8 से 10 अज्ञात व्यक्ति क्षेत्र में पहुंचे व घर-घर जाकर पुराने मीटर तोड़कर जबरन डिजिटल विद्युत मीटर लगाने लगे। जब लोगों ने आपत्ति जताई तो बताया गया कि ये कार्य जीनस राजपुताना स्मार्ट मीटरिंग एस.पी.वी. प्रा. लि. कंपनी द्वारा किया जा रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा बिना जानकारी बंद मकानों में भी मीटर लगाए जा रहे हैं और विरोध करने पर अभद्रता व धमकी दी जा रही है। पार्षद रोहित चौधरी ने उपखण्ड अधिकारी से मांग की कि डिजिटल मीटर लगाने की प्रक्रिया व कारण की लिखित जानकारी दी जाए तथा केवल मकान मालिक की सहमति के बाद ही मीटर लगाए जाएं। साथ ही जिन घरों पर बिना अनुमति मीटर लगाए गए हैं, उन्हें तत्काल हटवाया जाए।इस दौरान क्षेत्र के अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे और उन्होंने पारदर्शिता के साथ कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन देने वाले में पार्षद रोहित चौधरी, पार्षद महादेव जाट ,मनोज बेरवा छोटू बेरवा, रज्जाक मोहम्मद,जसवंत धाकड़ ,हरीश बैरवा, रणजीत ,मुन्ना लाल बेरवा सहित वार्डवासी मौजूद थे।
वार्डवासियों ने डिजिटल विद्युत मीटर लगाने का किया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
Leave a comment
Leave a comment


