निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) ग्राम खारी का लांबा में शकुंतलम मेडिकल संचालक रघुराज सिंह मुरायला के जन्म दिवस के उपलक्ष पर आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर मे 141 लोग लाभान्वित। शिविर का शुभारम्भ पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, भाजपा नगर अध्यक्ष गुलाबपुरा इंद्रजीत सिंह ,कालू राम उपाध्यक्ष ,उप सरपंच भूपेंद्र सिंह ने किया। आसींद हुरडा विधायक जब्बर सिंह सांखला, पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि लांबा हनुवंत सिंह राठौड़ ने शिविर में पहुंचकर अवलोकन किया रघुराज सिंह को जन्म दिवस की बधाई देते हुए इस अनुकरणीय सेवा के लिए शुभाशीष दिया। विधायक सांखला ने स्वयं की आंखों के जांच करवा कर चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में 21 लाभार्थियों निशुल्क चश्मा वितरण
53 के मोतियाबिंद के नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए ऑपरेशन सहित 141 रोगियों ने परामर्श लिया।
ऑपरेशन के लिए चिन्हित मरीजों को गोमाबाई भीलवाड़ा हॉस्पिटल में ले जाया जाएगा।
निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन।
Leave a comment
Leave a comment


