मै भी संगठन का अंग हूँ, संगठन के आदर्श को जीवन मे उतार कर कार्य करता रहूंगा। = विधायक सांखला
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) आदर्श विधा मंदिर स्कूल मे बुधवार शाम को
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा हुरड़ा द्वारा विधायक जब्बर सिंह सांखला का आभार एवं गृह जिले में स्थानांतरण होकर आये प्राचार्य का स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 250 से अधिक शिक्षक/ शिक्षिकाए ने भाग लिया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जब्बर सिंह सांखला व विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़,वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमंत सिंह राठौड़, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मानम्या, उपशाखा सभाध्यक्ष सांवर लाल कुमावत,ACBEEO कृष्णपाल सिंह राठौड़, शिक्षाविद किशोर राजपाल, कार्यक्रम संयोजक अध्यक्ष गोपाल लाल भील के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ । विधायक सांखला ने कहा मैं भी संगठन का अंग हूं संगठन के आदर्श जीवन में उतारकर राजनीतिक शुचिता रखते हुए समाज व राष्ट्र एवं जनता हित में कार्य करता रहूंगा। हनुमंत सिंह राठौड़ ने राष्ट्र विकास में शिक्षक समाज की महती भूमिका पर प्रकाश डाला । कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने शिक्षकों को मजबूती से अपने क्षेत्र में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया । संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी कमल शर्मा ने शिक्षक राष्ट्र के लिए विषय एवं समाज में पंच परिवर्तन पर विचार रखें, उपशाखा अध्यक्ष गोपाल लाल भील ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में विनोद शर्मा,देवेंद्र देव जोशी, रामकिशन कुमावत,नवीन प्रकाश शर्मा,प्रेमचंद गुर्जर,रामरतन पारीक,महावीर तेली,प्रमोद बैरवा,पुरुषोत्तम शर्मा,हिम्मत सिंह राठौड़,अभय सिंह राठौड़,दिनेश पुरोहित,विनोद त्रिपाठी,रामकिशोर चंडक, अजय शर्मा,ईसराज रेगर, संपत नाहर, महावीर प्रसाद शर्मा,मनोज शर्मा, स्नेहलता मूंदड़ा, मंजुलता शर्मा, नागेश्वर दाधीच, सतेंद्र गर्ग उपस्थित रहे ।
मै भी संगठन का अंग हूँ, संगठन के आदर्श को जीवन मे उतार कर कार्य करता रहूंगा। = विधायक सांखला
Leave a comment
Leave a comment


