भीलवाड़ा में फूलडोल महोत्सव की धूम: चांदी के बेवाण में भक्तों को दर्शन देंगे ठाकुर जी, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | 15 मार्च, 2026
श्री माहेश्वरी समाज श्री चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध फूलडोल महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस वर्ष 19 मार्च (गुरुवार) को चैत्र कृष्णा अमावस्या (फाग की अमावस) के पावन अवसर पर भगवान राधा-कृष्ण ठाकुर जी चांदी के बेवाण में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे और भक्तों के साथ गुलाल की होली खेलेंगे।
56 भोग और अभिषेक का विशेष कार्यक्रम
ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि उत्सव की शुरुआत सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगी:
- प्रातः 6:15 बजे: भगवान का भव्य दुग्ध अभिषेक।
- प्रातः 10:15 बजे: छप्पन भोग झांकी के दर्शन।
- दोपहर 12:15 बजे: महा आरती एवं उसके पश्चात छप्पन भोग प्रसाद वितरण।
नगर भ्रमण और शोभायात्रा का रूट
शहर का यह एकमात्र विशेष आयोजन शाम 4:00 बजे बड़े मंदिर से प्रारंभ होगा। ठाकुर जी का बेवाण बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ इन प्रमुख क्षेत्रों से गुजरेगा:
रूट: बड़ा मंदिर ➔ धान मंडी ➔ दूधाधारी गोपाल मंदिर ➔ भदादा मोहल्ला ➔ कृष्ण मोहल्ला ➔ माणिक्य नगर ➔ पुराना भीलवाड़ा की गलियां।
यह शोभायात्रा पूरी रात शहर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करेगी, जहां श्रद्धालु अपने घर-द्वार पर ठाकुर जी की अगवानी करेंगे। अगले दिन 20 मार्च (शुक्रवार) सुबह 7:30 बजे शोभायात्रा पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचेगी, जहां महा आरती के बाद भगवान को गर्भगृह में विराजित किया जाएगा।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने संभाली कमान
आयोजन की सफलता के लिए संरक्षक उदयलाल समदानी, रामेश्वर लाल तोषनीवाल, अध्यक्ष चंद्रसिह तोषनीवाल और मंत्री प्रहलाद राय भदादा सहित ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों (बाल मुकुंद राठी, नंदकिशोर दरक, सुनील कुमार सोनी आदि) ने आज व्यवस्थाओं का जायजा लिया


