अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष हमिद रंगरेज व ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह बने
*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निदेर्शानुसार , भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष हामिद रंगरेज व ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह को अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई।
बनेड़ा कांग्रेस कार्यालय में इकबाल मोहम्मद शाह को माला व साफा बंधवाकर जबरदस्त स्वागत किया गया । कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी व प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार का नारा लगाकर कांग्रेस कार्यालय को गूंजा उठा और कांग्रेस कार्यालय पर जबरदस्त आतिशबाजी की गई ।
बनेड़ा निवासी इकबाल मोहम्मद शाह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। इकबाल शाह ने कहा कि वे सभी को जोड़ने, संगठन को जिले में मजबूत बनाने और प्रदेश नेतृत्व की नीतियों एवं योजनाओं को जिले के आखिरी व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए तैयार रहूंगा ।
इस दौरान मांडलगढ़ पूर्व अध्यक्ष जफर अली टाक, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर, आरिफ खान , निसार सिलावट, नारायण लाल गाडरी, इब्राहिम खान पठान, नियाज मोहम्मद सिलावट, इमरान अंसारी, पिंटू शाह, इमरान पठान आदि लोग मौजूद रहे ।


