भाजपा नगर मंडल शाहपुरा ने श्रद्धापूर्वक मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान9667171141*
शाहपुरा | 25 दिसंबर
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहपुरा द्वारा गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन, व्यक्तित्व और विचारों को स्मरण किया।
इस अवसर पर नगर महामंत्री जितेंद्र पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं कन्हैयालाल धाकड़, सभापति रघुनंदन सोनी, रामप्रसाद पारीक, गोपाल घूसर, शिवराज कुमावत एवं सोनाली पोरवाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन प्रसंगों, राष्ट्रवादी विचारधारा तथा उनके दूरदर्शी नेतृत्व पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान गोपाल गुर्जर, पूर्व उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद छिपा एवं सीताराम बेरवा, पूर्व महामंत्री महावीर सैनी, खुशीराम आचार्य, मोहनलाल रेगर, कैलाश धाकड़, नगर मंत्री मुकेश माली सहित हिमांशु जैन, मनीराम जाट, चेतन वैष्णव, रामकिशन माली, नटवर सोलंकी, शारदा सोनी, सुनीता बलाई, ममता गारू, पार्षद मोहन गुर्जर, स्वराज सिंह, देवीलाल रेगर, पुष्पेंद्र कोली, प्रतीक गुर्जर, ललित गुर्जर, विठ्ठल शर्मा, लादूराम खटीक, विक्रम सैनी, देवेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र धाभाई, अंशुमान धाकड़, युवराज सिंह, पवन सुखवाल, अनिल बैरवा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
— मोनू सुरेश छीपा


