नर्मदेश्वर महादेव की असीम कृपा से शाहपुरा में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारम्भ
कलश यात्रा के साथ शुरू हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा, राकेश मिश्रा महाराज करा रहे कथा वाचन
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा |
नर्मदेश्वर महादेव की असीम अनुकम्पा से शाहपुरा नगर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ गुरुवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ। प्रातः 10:15 बजे प्रताप सिंह बारहठ महाविद्यालय के सामने आसीन्द रोड स्थित परशुराम सर्किल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल हुए।
कलश यात्रा के दौरान भक्तजन भगवान के मधुर भजनों पर नाचते-गाते हुए आनंदित दिखाई दिए। यह यात्रा खाण्या के बालाजी होते हुए नर्मदेश्वर महादेव सेवा समिति, कर्मचारी नगर पालिका कॉलोनी पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात भगवान की विधिवत आरती सम्पन्न हुई और श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ किया गया।
आयोजकों ने बताया कि यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा स्थल कर्मचारी नगर पालिका कॉलोनी स्थित मुखर्जी उद्यान के सामने (दो पल के बाहर) रखा गया है।
श्रीमद् भागवत कथा का रसपान प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता राकेश मिश्रा महाराज द्वारा कराया जा रहा है। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।


