भाजपा भीलवाड़ा ने ‘वीर बाल दिवस’ के लिए जिला व युवा मोर्चा संयोजक घोषित किए
गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में 26 दिसंबर को मनाया जाएगा वीर बाल दिवस

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 96671711419667171141*
भीलवाड़ा | 26 दिसंबर
सिख धर्म के दशम गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी के अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में भारत सरकार द्वारा घोषित ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला भीलवाड़ा ने संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित किए जाने के बाद, भाजपा भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा के निर्देशानुसार पार्टी द्वारा जिला स्तर एवं युवा मोर्चा में ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है।
‘वीर बाल दिवस’ – भाजपा जिला संयोजक मंडल
जिला संयोजक – श्री सरदार प्रताप सिंह
जिला सह-संयोजक – श्री सरदार रणजीत सिंह गिल
जिला सोशल मीडिया संयोजक – श्री हर्षद नायक
जिला प्रदर्शनी संयोजक – श्री दीपक पाराशर
युवा मोर्चा – ‘वीर बाल दिवस’ जिला संयोजक मंडल
जिला संयोजक – श्री लक्ष्मीराज सिंह एकलिंगपुरा
जिला सह-संयोजक – श्री ताराचंद खटीक
जिला सोशल मीडिया संयोजक – श्री अतुल शर्मा
जिला प्रदर्शनी संयोजक – श्री राजू गांधी
भाजपा जिला महामंत्री प्रह्लाद त्रिपाठी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ के माध्यम से नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, त्याग और साहस की प्रेरणा मिलेगी।


