ग्राम वासियों के सहयोग से विद्यालय में निर्मित सरस्वती मंदिर में मां शारदे की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) हुरड़ा तहसील के गढ़वालों खेड़ा पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामनगर में ग्रामीणों के सहयोग से राजकीय विधालय मे नवनिर्मित माँ सरस्वती की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
माँ सरस्वती के मंदिर हेतु रामनगर गांव के प्रत्येक घर से सहयोग राशि का संग्रहण किया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर में माँ सरस्वती मंदिर के साथ ही किचन शेड का निर्माण भी संग्रहित राशि से हुआ। प्रधानाध्यापक रामदयाल चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर प्रारंभिक अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र सुथार, एसीबीओ कृष्ण पाल सिंह राठौड़, निवर्तमान प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य रामलाल सोलंकी, सरपंच हेमराज गढ़वाल ,आसींद साक्षरता अधिकारी घासीराम जाट, कैलाश चन्द्र मीणा पीईइओ,गोपाल लाल भील अध्यक्ष शिक्षक संघ राष्ट्रीय मौजूद रहे ।
मुख्य वक्ता के रूप में ओम प्रकाश आमेटा भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत मंत्री ने ग्रामवासियो को पंच परिवर्तन की जानकारी देते हुए युवाओं से आह्वान किया कि भारत माता को परम् वैभव पर पहुंचाने के लिए अपना सर्वस्व समर्पण करे ।तन समर्पित मन समर्पित धन समर्पित और यह जीवन समर्पित ऐसे भाव जनमानस में प्रकट करने होंगे । निवर्तमान प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़ , हेमराज चौधरी सरपंच, कैलाश चंद्र सुथार, जग जितेंद्र सिंह, कृष्ण पाल सिंह शिक्षा अधिकारी ने ग्रामवासियो को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की आवश्यताओं को पूरा करने का विश्वास दिलाते हुए शिक्षा मंत्री के आव्हान को पूरा करने पर विद्यालय परिवार की प्रशंसा की.
मंच संचालन का कार्य स्थानीय विद्यालय के अध्यापक महावीर गुर्जर ने किया। इस अवसर पर ग्राम के सभी बड़े बुजुर्ग माताएं ,बहिनें ओर विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।संस्कृतिक कार्यक्रम के समापन में ग्रामवासियों ने उत्साह पूर्वक सरस्वती माता व भारत माता की आरती व पूजन किया । विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष हरदेव प्रजापत ने सभी का आभार प्रकट किया।
ग्राम वासियों के सहयोग से विद्यालय में निर्मित सरस्वती मंदिर में मां शारदे की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। ====
Leave a comment
Leave a comment


