हिंदू नववर्ष को लेकर शाहपुरा में जोरों पर तैयारियां, करमाडास पंचायत में यज्ञ व हनुमान चालीसा से अभियान का शुभारंभ
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा।
आगामी 19 मार्च को मनाए जाने वाले हिंदू नववर्ष को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए शाहपुरा क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी क्रम में शाहपुरा तहसील की 26 पंचायतों के अभियान का शुभारंभ करमाडास पंचायत में छोकला बालाजी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा यज्ञ एवं हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया।
कार्यक्रम शाहपुरा नववर्ष आयोजन के तहसील संयोजक रामेश्वर लाल धाकड़, कैलाश पांडे और कृष्ण गोपाल शर्मा के तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसमें सनातन संस्कृति की समृद्धि और समाज में जागरूकता के उद्देश्य से हवन-यज्ञ किया गया।
आयोजकों ने बताया कि शाहपुरा तहसील की सभी 26 पंचायतों में हनुमान चालीसा पाठ, हवन एवं जनजागरण के माध्यम से हिंदू नववर्ष के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि 19 मार्च को प्रातः 9 बजे शाहपुरा में विराट हिंदू नववर्ष शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें प्रत्येक गांव से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में 108 आकर्षक झांकियां, खड़ग वाहिनी के 300 कार्यकर्ता तथा 11 हजार मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय कथावाचक साध्वी सरस्वती दीदी धर्मसभा में उद्बोधन देंगी, वहीं सायं 7 बजे भजन संध्या में मुंबई से विश्व विख्यात गायिका स्वाती मिश्रा अपने भजनों की प्रस्तुति देंगी।
इस अवसर पर कृष्ण गोपाल शर्मा, कैलाश पांडे, सुनील पांडे, रामनिवास शर्मा, रतन गुर्जर, लक्ष्मी नारायण वैष्णव, दुर्गा शंकर शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, धन्ना सेन, मोहन सेन, शंकर गुर्जर, शिवनारायण पांडे, शिवराज शर्मा, लादू सिंह जैन, घनश्याम गुर्जर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मोनू एस. छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान
मो. 9667171141


