शाहपुरा के आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का नया समय जारी, हीमोग्लोबिन-बीपी-शुगर जांच की सुविधा से मरीजों को राहत

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा।
राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आरोग्य केंद्र) के संचालन समय को लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार अब मरीजों की बेहतर देखभाल और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्म एवं शीत ऋतु के अनुसार आरोग्य केंद्रों का समय निर्धारित किया गया है। भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक मोनू सुरेश छीपा ओर पार्षद स्वराज सिंह शेखावत ने बताया कि जारी निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल से 30 सितंबर (ग्रीष्म ऋतु) तक आरोग्य मंदिर का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक रहेगा। वहीं 1 अक्टूबर से 31 मार्च (शीत ऋतु) तक आरोग्य मंदिर का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शाहपुरा नगर पालिका क्षेत्र के एजेंसी मौहल्ला स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर अब मरीजों को हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर (बीपी) और शुगर जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे क्षेत्र के नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।
राज्य सरकार के इस निर्णय पर शहर के कई गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसकी सराहना की है। इस अवसर पर डॉ. भाव भारद्वाज, अमित सेन, सरदार सेन, मोनिका तेली, मोनिका माली, हंस वैष्णव, रामपाल ओझा, पूर्व पार्षद स्वराज सिंह, दिनेश धोबी, पीयूष छीपा, परमेश्वर सुथार और लीला गुर्जर सहित अन्य लोगों ने कहा कि नए समय निर्धारण से शहर के आधे से अधिक क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में फैलने वाली बीमारियों के उपचार और जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से आमजन को समय पर उपचार मिल सकेगा और स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।


