आसींद में ‘पुरुषवेदा आयुर्वेद क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, संतों के सान्निध्य में हुआ उद्घाटन
आरोग्यम हेल्थ केयर के तत्वावधान में शुरू हुई आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा, क्षेत्रवासियों को मिलेगा आयुर्वेदिक उपचार का लाभ
रामकिशन वैष्णव, गुलाबपुरा
गुलाबपुरा/आसींद। आसींद शहर में आरोग्यम हेल्थ केयर के तत्वावधान में ‘पुरुषवेदा आयुर्वेद क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। क्लिनिक का उद्घाटन श्री मद् जगद्गुरु नरहरियानंदी पीठाधीश्वर 1008 श्री बालकदेवाचार्य जी महाराज तथा अंतरराष्ट्रीय सवाईभोज महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज के सान्निध्य में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संत-महंतों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महंत श्री रामप्रकाश दास जी महाराज, पुरुषवेदा के फाउंडर विष्णुदत्त शर्मा तथा डायरेक्टर मालती शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
समारोह में अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर वैष्णव (हरिद्वार), पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा सहित क्षेत्र के अनेक प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की प्राचीन और प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जिसके माध्यम से बिना दुष्प्रभाव के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आसींद में इस क्लिनिक के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आयुर्वेदिक उपचार की बेहतर सुविधा मिलेगी और लोगों का स्वास्थ्य लाभ होगा।
कार्यक्रम के अंत में आयुर्वेद क्लिनिक के डॉ. अखिलेश वैष्णव एवं प्रधानाचार्य बालमुकुंद वैष्णव ने सभी संत-महंतों, अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।


