वैष्णव सेवा समिति द्वारा आयोजित निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में।
====
बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव ) वैष्णव सेवा समिति ब्यावर के तत्वाधान में प्रथम आदर्श निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन ओंकारेश्वर गार्डन उदयपुर रोड ब्यावर में रविवार को आयोजित हुआ, जिसमे 11 जोडे बने जिंदगी के हमसफर। सामूहिक विवाह सम्मेलन मे वर वधु जोडो का गाजेबाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई व विवाह समारोह स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया व तोरण की रस्म अदायगी की गई एवं हिंदू धर्म वैदिक विधान और भारतीय संस्कृति परंपरा के अनुरूप विवाह सम्पन्न हुआ । विवाह समारोह में 11 जोड़े (वर वधु )दांपत्य जीवन के परिणय सूत्र में बंधे । इस विवाह समारोह मे वैष्णव सेवा समिति ब्यावर के अध्यक्ष रमेश प्रसाद वैष्णव एवं सामूहिक विवाह समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष कैलाश चन्द हरिव्यासी टीम ने आशीर्वाद समारोह मे अतिथियों व विभिन्न समितियों के अध्यक्षों एवं भामाशाहो का स्वागत किया तथा जोडो को आशीर्वाद दिया।आयोजन समिति के बालकृष्ण अग्रावत,श्री दास वैष्णव , नाथू दास वैष्णव, रामगोपाल वैष्णव,धर्मी चंद वैष्णव , दशरथ हरि व्यासी , सांवरलाल विठ्ठलानदी , लक्ष्मी नारायण वैष्णव , राहुल किलावत , सुरेश वैष्णव अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद , प्रेम दास शोभावत, जय प्रकाश वैष्णव, श्याम सुंदर वैष्णव, गोपाल सरमालिया सहित ने विभिन्न क्षेत्रों से आये समाज के अतिथियों का स्वागत किया । विवाह सम्मेलन मे जोडो को घरेलू सामग्री व उपहार स्वरुप दिये गए। विवाह सम्मेलन में आशीर्वाद देने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी संजय गहलोत , किन्नर समाज की किरण बाई एवं अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुन्दर हरिद्वार सहित अतिथियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया । कार्यक्रम में अजमेर, ब्यावर,पीसागंन, नसीराबाद , केकड़ी, नागौर , पाली किशनगढ़, पुष्कर , मारवाड़ के समाज बंधुओ ने सम्मेलन में भाग लिया । मंच संचालन शिक्षा विद मदनलाल वैष्णव , सुरेश वैष्णव व श्री दास वैष्णव रास ने किया। विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष कैलाशचंद हरि व्यासी वैष्णव व सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद वैष्णव ने सभी समाज बंधुओ का सम्मेलन में पधारने पर आभार प्रकट किया।
वैष्णव सेवा समिति द्वारा आयोजित निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में। ====
Leave a comment
Leave a comment


