मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय : विधायक जब्बर सिंह सांखला

Published On:

Date:

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय : विधायक जब्बर सिंह सांखला

गुलाबपुरा में भाजपा के विधायक मंडल प्रवास कार्यक्रम में प्रबुद्धजन सम्मेलन, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं ‘कम तेल की थाली’ अभियान का आयोजन

रामकिशन वैष्णव| द वॉयस ऑफ राजस्थान

गुलाबपुरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल, 12 साल विश्वास के और जनकल्याण के” अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल गुलाबपुरा द्वारा विधायक मंडल प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास, सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आसींद-हुरड़ा विधायक जब्बर सिंह सांखला रहे तथा अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने की। भाजपा मंडल महामंत्री पीयूष मेवाड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ के निवास ‘गायत्री कृपा’ पर आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन से हुई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक जब्बर सिंह सांखला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को साकार किया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं तथा भाजपा कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

इसके बाद उपखंड कार्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक सांखला ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।

कार्यक्रम के तहत बाबा भीमराव अंबेडकर हॉल में स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है और यह जनभागीदारी से ही सफल हो सकता है।

विधायक मंडल प्रवास का अंतिम कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी के निवास पर आयोजित “कम तेल की थाली” अभियान रहा। कार्यक्रम में महिलाओं ने संतुलित आहार, बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विचार-विमर्श किया। कांता सोमानी ने कहा कि स्वस्थ परिवार ही स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है तथा इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़, पूर्व चेयरमैन इंदरचंद टेलर, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल वैष्णव, नरेंद्र सिंह राठौड़, लाल सिंह, पीयूष मेवाड़ा, मनोज तोषनीवाल, पारस वैष्णव, राजूराम देव बैरवा, विकास आचार्य, महेंद्र सिंह, अरिहंत जैन, मंगल सिंह रासेड, बंशीलाल सोनावा, प्रेम रेगर, संतोष कंवर, सज्जन देवी सुराणा, रोहित चौधरी, महादेव जाट, जितेंद्र शर्मा, सीतपाल वैष्णव, गोपाल सिंह, श्रीकांत व्यास, विनोद कुमार शर्मा, मान सिंह शेखावत, प्रियंका बुवाला, विशाल प्रताप सिंह, कैलाश चंद, संजय टाटीवाल, उमाशंकर शर्मा, चंद्रशेखर मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा के कार्यक्रम में कांता सोमानी, सज्जन देवी सुराणा, पूर्णिमा, पारस वैष्णव, संतोष कंवर, प्रेमलता पारीक, डिंपल तोषनीवाल सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Comment

Related News