जन कल्याण सेवा शिविर में अव्यवस्था, तीन घंटे तक नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

जन कल्याण सेवा शिविर में अव्यवस्था, तीन घंटे तक नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी


शाहपुरा, 19 जून। राज्य सरकार द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित जन कल्याण सेवा शिविर में शुक्रवार को अव्यवस्था और लापरवाही देखने को मिली। निर्धारित समय सुबह 10 बजे शिविर शुरू होना था, लेकिन दोपहर 1 बजे तक भी शिविर प्रभारी सहित कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।


जानकारी के अनुसार सैकड़ों ग्रामीण एवं शहरवासी सुबह से ही अपनी समस्याओं और योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए शिविर स्थल पर पहुंचे थे। अधिकारियों के इंतजार में लोग तेज धूप में खड़े रहने को मजबूर हुए। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को उठानी पड़ी, जिन्हें घंटों तक इंतजार करना पड़ा।


स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, तब इस प्रकार की लापरवाही आमजन के विश्वास को प्रभावित करती है। लोगों ने मांग की कि शिविरों में अधिकारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार एवं शाहपुरा विधायक द्वारा जन कल्याण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ऐसे में शिविर में अधिकारियों की अनुपस्थिति कई सवाल खड़े कर रही है।


— मोनू सुरेश छीपा

द वॉयस ऑफ राजस्थान


Leave a Comment

Related News