दिगंबर जैन मंदिर मे श्रुत पंचमी पर जिनवाणी को श्रद्धा व भक्ति भाव से श्रीजी के समक्ष विराजमान की गई।
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव )
स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर में श्रुत पंचमी पर जिनवाणी की श्रद्धा व भक्ति भाव से शोभायात्रा निकालकर श्री जी के समक्ष विराजमान की गई। श्री जी के समक्ष रखने के बाद जिनवाणी शास्त्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन कर श्री फल के साथ अर्घ्य चढ़ाया। आचार्य धर सेन ने पुष्प दंत व भूत बलि मुनि ने आज के ही दिन षटखंडागम ग्रंथ की रचना हुई। जिनवाणी लिखकर पूरी की। श्रुत पंचमी पर जिनवाणी व शास्त्रों की पूजा की जाती है। इस अवसर पर मंत्रौच्चारण के साथ मंदिर के शिखर पर नई ध्वजा चढ़ाई गई। तथा मंदिर के मुख्य द्वार पर झंडा लगाया। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के मंत्री रतन कुमार जैन, कुन्दन मल पाटनी, निर्मल गदिया,एन के जैन, लोकेश बज महेंद्र कोठारी प्रवीण शाह नवीन शाह कमलेश शाह आदि श्रावक श्राविकाएं मौजूद थे ।
