श्री माधव गौ उपचार केन्द्र मे गौवंश के टीकाकरण किया गया।
==
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय हुरडा(भीलवाड़ा) के प्रभारी डॉक्टर गोपाल लाल शर्मा ने श्री माधव गौ उपचार केंद्र गुलाबपुरा का निरीक्षण किया। उपचार केंद्र के कमल शर्मा ने उपचार केंद्र सेवा प्रकल्प का मुख्य उद्देश्य मात्र गौ सेवा बताया।
श्री माधव गौ उपचार केंद्र के स्वस्थ गोवंश में एफएमडी टीकाकरण प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय गुलाबपुरा की टीम द्वारा किया गया। उपचार केंद्र के पदाधिकारी द्वारा डॉक्टर साहब का उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सांवर लाल जांगिड, ऋतु वैष्णव, मानक चंद जैन, सत्यनारायण प्रजापत, मुकेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे। 74 गौवंश के स्वास्थ्य की जांच कर 50 गौवंश को टीका लगाया गया।
श्री माधव गौ उपचार केन्द्र मे गौवंश के टीकाकरण किया गया।
Leave a comment
Leave a comment


