बलिदान दिवस पर शहीदों को किए श्रृद्धा सुमन अर्पित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति द्वारा अमर शहीद हेमू कलानी का जन्मोत्सव एवं भारत माता के वीर सपूतों भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस हेमु कालानी सर्कल पर मनाया गया। शहीदों का स्मरण कर उन्हें पुष्पांजलि एवं भावांजलि प्रस्तुत की गई । मां भारती के सपूतों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सिंधी पंचायत अध्यक्ष जीवतराम मैठानी , सचिव दिनेश छतवानी, टीकम हेमनानी,घनश्याम जेठवानी, किशोर राजपाल, ठाकुरदास छतवानी, जितेंद्र हेमनानी, धर्मी चंद्र शंभवाणी, प्रेमचंद दिनवानी गुड्डू भाई, गुलशन हेमनानी, हरीश गनवानी और सिंधी किशोर मंडल के सदस्य मौजूद थे ।
बलिदान दिवस पर शहीदों को किए श्रृद्धा सुमन अर्पित।
Leave a comment
Leave a comment


