श्री केशव माधव उत्सव समिति द्वारा बलिदान दिवस पर साइकिल यात्रा निकाली।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुलाबपुरा नगर में श्री केशव माधव उत्सव समिति द्वारा साइकिल यात्रा निकाली गई । साइकिल यात्रा का प्रारंभ शहीद हेमू कालानी चौराहे से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए महाराणा प्रताप चौराहा बस स्टैंड पर यात्रा का समापन हुआ । समापन पर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीत का वाचन किया। मुख्य वक्ता संघ के जिला घोष प्रमुख रविप्रताप ने बताया कि भारत देश को भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान देकर स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने देश पर हुए अत्याचारों के विरुद्ध लड़ने वाले वीर शहीदों के साथ ही शहीद हेमू कालानी को उनके जन्मदिवस पर नमन करने का आह्वान किया साईकिल यात्रा में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। संचालन जिला बाल कार्य प्रमुख ओमप्रकाश लक्षकार ने किया ।
श्री केशव माधव उत्सव समिति द्वारा बलिदान दिवस पर साइकिल यात्रा निकाली।
Leave a comment
Leave a comment


