कथा वाचक श्री जयमाला दीदी ने श्री माता गौशाला का किया अवलोकन।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) कथा वाचक पूज्य श्री जयमाला दीदी मंदसौर ने नवरात्र के अवसर पर श्री बाडी माता तीर्थ धाम पर पहुँच कर दुर्गा माँ के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं बाडी माता स्थित गौशाला का अवलोकन किया एवं गौमाता को गुड खिलाया। श्री बाडी माता तीर्थ धाम की मुख्य उपासना कृष्णा दीदी टाक ने श्री जयमाला दीदी का स्वागत किया एवं मंदिर व गौशाला से संबंधित जानकारी साझा की। इस दौरान राजकुमार वैष्णव बरल सहित भक्त लोग मौजूद थे।
कथा वाचक श्री जयमाला दीदी ने श्री माता गौशाला का किया अवलोकन।
Leave a comment
Leave a comment


