भारत विकास परिषद द्वारा नवरात्र कन्या पूजन आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें 121 कन्याओं का पूजन कर स्नेहपूर्ण भोजन करवाया जाकर सप्रेम भेंट दी गई। परिषद
अध्यक्ष संपत व्यास के सानिध्य में कार्यक्रम एक शाखा एक गांव हुरड़ा में आयोजित किया गया जिसमें एक शाखा एक गांव प्रभारी मंजु देवी लखारा,महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया, मीनाक्षी भाटिया, सुनीता पंचारिया,मधु कलवार,पिंकी शर्मा सहित रतन लाल लखारा, किशोर राजपाल, सत्यनारायण जागेटिया, शिव कुमार डाड,बुद्धि प्रकाश शर्मा, हरिओम मेवाड़ा आदि ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।
भारत विकास परिषद द्वारा नवरात्र कन्या पूजन आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


