भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच का किया स्वागत अभिनन्दन।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) स्थानीय सर्व ब्राह्मण समाज (परशुराम समाज समिति) द्वारा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के प्रथम बार भीलवाड़ा जिले में आगमन पर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। नेशनल हाईवे 29 मील चौराहा पारीक होटल मे सर्व ब्राह्मण समाज के गणमान्यजनो ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच का माल्यार्पण, साफा पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । दाधीच सेवा समिति गुलाबपुरा के सदस्यों व महिला मंडल ने भी प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच का स्वागत किया। भाजपा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया। दाधिच समाज के बरल, विजयनगर, खारी का लाम्बा एवं आसपास के क्षेत्रों के समाजबंधुओं भी मौजूद थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने भी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच का किया स्वागत अभिनन्दन।
Leave a comment
Leave a comment


