विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर मे सैकड़ो कार्यकर्त्ता पहुंचे।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने अंटाली मे आयोजित बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी का विशाल रक्तदान शिविर मे पहुंच कर किया रक्तदान। अंटाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 712 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ । शिविर मे मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी की सराहना की।
पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा की रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान सिद्ध होगा। शिविर मे पूर्व विधायक (सादुलशहर) जगदीश जांगिड़, पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा, पूर्व पालिका चेयरमैन चेतन पेसवानी सहित हुरडा, गुलाबपुरा क्षेत्र से सैकड़ो कार्यकर्त्ता शिविर मे हुए शामिल।
विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर मे सैकड़ो कार्यकर्त्ता पहुंचे।
Leave a comment
Leave a comment


