जयपुर में अंबेडकर जयंती पर जुटेगा महाकुंभ: रोशन मेघवंशी बने अजमेर संभाग संयोजक, CM भजनलाल शर्मा भी रहेंगे मौजूद
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
जयपुर/अजमेर।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर आगामी 13 अप्रैल 2026 को गुलाबी नगरी जयपुर में एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस विशाल आयोजन को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, जिसमें राजस्थान के कोने-कोने से हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है।
रोशन मेघवंशी को मिली अहम जिम्मेदारी
कार्यक्रम की भव्यता और सुचारू व्यवस्था को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रोशन मेघवंशी को अजमेर संभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है। मेघवंशी की नियुक्ति के बाद से ही अजमेर संभाग के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उनके नेतृत्व में संभाग स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष रूपरेखा तैयार की गई है।
दिग्गज नेताओं का मिलेगा सानिध्य
इस गरिमामय कार्यक्रम में सत्ता और संगठन के बड़े चेहरे शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
- भजनलाल शर्मा (मुख्यमंत्री, राजस्थान)
- मदन राठौड़ (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष)
- लाल सिंह आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा)
- निहालचंद मेघवाल (प्रदेश अध्यक्ष, एससी मोर्चा)
उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
सामाजिक समरसता का बनेगा मंच
यह आयोजन केवल एक जयंती समारोह न होकर सामाजिक समरसता और जागरूकता का एक बड़ा केंद्र बनेगा। रोशन मेघवंशी ने बताया कि संभाग के हर जिले और मंडल स्तर पर संपर्क साधा जा रहा है ताकि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।


