भीलवाड़ा में दिखा स्वागत का अनूठा अंदाज, राजस्थान जनमंच ने किया भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का सम्मान
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। 7 अप्रैल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मुकेश दाधीच के भीलवाड़ा आगमन पर आज उनका आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया। शहर के एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित इस अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का भारी उत्साह देखने को मिला।
मेवाड़ी परंपरा से हुआ अभिनंदन
भाजपा नेता और राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी के नेतृत्व में मुकेश दाधीच का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उन्हें राजस्थान की आन-बान-शान की प्रतीक मेवाड़ी पगड़ी पहनाई गई और प्रभु श्री राम का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान राजस्थान जनमंच की ओर से उन्हें प्रभु श्री राम की एक भव्य और सुंदर प्रतिमा भी स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई।
संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह
स्वागत समारोह के दौरान भाजपा और जनमंच के पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस गरिमामय अवसर पर राजस्थान जन मंच के शिव प्रकाश चन्नाल, जय नारायण जोशी सहित संगठन के कई वरिष्ठ सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुकेश दाधीच ने इस भव्य स्वागत के लिए राजस्थान जनमंच और भीलवाड़ा के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


