पीएम श्री बालिका विधालय व महात्मा गांधी विधालय मे विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार “Transformative Tuesdays” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को पीएम श्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलाबपुरा एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जूना गुलाबपुरा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सेंशन न्यायाधीश विनोद कुमार वाजा एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुलाबपुरा पुलकित शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, हैकिंग, साइबर बुलिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनसे बचाव के उपाय भी बताए। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या अपराध होने पर तुरंत पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड बनाने, ओटीपी साझा न करने एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। 130 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। अंत में विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान शिविर मे अभिभाषक संघ अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा, तालुका सचिव सुनीता चौधरी, पीएलवी सदस्य अधिवक्ता शरीफ मोहम्मद गौरी, कुदरत अली, राजेंद्र जोशी, अतिरिक्त सीबीईओ शिवकुमार टेलर, प्राचार्य परमानन्द शर्मा, बालिका सीनियर विधालय की प्राचार्या मैंना कुमारी चारण, सुनीता पंचारिया, सुमन शर्मा सहित शिक्षकगण मौजूद थे।
पीएम श्री बालिका विधालय व महात्मा गांधी विधालय मे विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


