श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग चिकित्सालय मे आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 136 रोगी हुए लाभान्वित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति द्वारा माह के पहले मंगलवार को संस्था परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया ।
संस्था के मंत्री पदमचंद खटोड़ ने बताया की कैंप में वरिष्ठ डॉक्टर आर के चंडक ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 136 मरीजों को जिनमे 19 नए मरीज थे सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया।
शिविर के लाभार्थी स्वर्गीय श्री धर्मीचंद चौधरी की पुण्य स्मृति में श्रीमती कमला देवी , निहाल चंद , अक्षयराज , गौरव चौधरी गुलाबपुरा रहे। अनिल चौधरी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की व कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चोरड़िया ने लाभार्थी परिवार का स्वागत एवं अभिनंदन किया। शिविर में आए हुए मरीजों एवं उनके साथ परिजनों हेतु पूरे अप्रैल माह की सभी कैंपों की निशुल्क भोजन की सेवा श्रीमती बादाम बाई जी की पुण्य स्मृति में शांतिलाल, विनित कुमार डांगी गुलाबपुरा के द्वारा रखी गई।जिसमें 250 से अधिक व्यक्तियों ने लाभ उठाया। संस्था के मदन लाल लोढ़ा, मदन लाल रांका, बंशीलाल डोसी, सुशील चौधरी, सुरेश लोढ़ा, दिनेश जोशी , शांतिलाल डांगी, प्रेम पाडलेचा,दिलीप पाराशर, कमल कावड़िया, श्याम सुंदर पाराशर, महेन्द्र चौधरी,राजेंद्र जयसवाल, रामदयाल सोमानी, रामकिशन त्रिवेदी, अनिता रांका, पूजा कोठारी दीपमाला चौधरी सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।
श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग चिकित्सालय मे आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 136 रोगी हुए लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment


