सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हंसगंगा हरि शेवा ट्रस्ट ने 51 हनुमान मूर्तियों के लिए दिए 2.03 लाख रुपये
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। समाज सेवा और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में भीलवाड़ा के हंसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक सराहनीय मिसाल पेश की है। ट्रस्ट ने बाँसवाड़ा जिले के जनजाति बहुल क्षेत्रों में सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना जगाने के उद्देश्य से ₹2,03,500 की बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की है।
600 गांवों में मंदिर स्थापना का संकल्प
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज ने बताया कि भारत माता भक्ति धाम, बाँसवाड़ा द्वारा राजस्थान के आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के साथ-साथ सांस्कृतिक जागृति का अभियान चलाया जा रहा है। इस परियोजना के तहत:
- 600 से अधिक गांवों में मंदिरों की स्थापना का लक्ष्य है।
- 750 गांवों में भजन मंडलियों का गठन किया जाना है।
- 51 हनुमान मूर्तियां (3-3 फीट की) विशेष रूप से तैयार करवाई जा रही हैं।
चेक सौंपकर किया संकल्प पूरा
संस्थान की अपील पर त्वरित संज्ञान लेते हुए हँसगंगा हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने मंगलवार को सहायता राशि का चेक भेंट किया। इन मूर्तियों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य गांवों और ढाणियों में हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित कर ग्रामीणों के बीच एकजुटता और सनातन धर्म के प्रति आस्था को सुदृढ़ करना है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर संत मायाराम, संत गोविंदराम, ब्रह्मचारी मिहिर सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें विभाग संघचालक चाँदमल सोमानी, रविंद्र कुमार जाजू (लघु उद्योग भारती), रामप्रकाश बहेड़िया (विहिप), और विनीत द्विवेदी (सामाजिक समरसता प्रमुख) प्रमुख थे। इनके अलावा ईश्वर लाल आसनानी, अम्बालाल नानकानी, हीरालाल गुरनानी और यश गिधवानी सहित भक्त मंडल के सदस्यों ने भी सहभागिता की।


