शिक्षा जगत में शाहपुरा का बढ़ता कद: विधायक डॉ. बैरवा MDS यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में मनोनीत
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा | शाहपुरा के लोकप्रिय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अजमेर के महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU) में विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल (Board of Management) का सदस्य मनोनीत किया गया है।
अधिनियम के तहत हुआ मनोनयन
यह नियुक्ति अजमेर विश्वविद्यालय अधिनियम, 1987 की धारा 7 (1) (ii) (g) के तहत की गई है। विधायक डॉ. बैरवा इस पद पर आगामी दो वर्ष के लिए मनोनीत किए गए हैं। प्रबंध मंडल (BOM) विश्वविद्यालय की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्थाओं में से एक है, जो विश्वविद्यालय के विकास और प्रशासनिक निर्णयों में मुख्य भूमिका निभाती है।
नेतृत्व का जताया आभार
इस महत्वपूर्ण मनोनयन पर विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
शिक्षा की गुणवत्ता पर रहेगा जोर
विधायक डॉ. बैरवा ने अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि, “विश्वविद्यालय के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करना और विद्यार्थियों के हित में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। मैं विश्वविद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करूंगा।”
इस मनोनयन के बाद शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और शिक्षा प्रेमियों ने विधायक को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।


