शाहपुरा: भाजपा का राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान, मुखर्जी उद्यान से लेकर उदय भान गेट तक चलाया सफाई अभियान
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘गाँव-बस्ती-वार्ड चलो’ अभियान के तहत आज शाहपुरा नगर में सेवा और स्वच्छता का संगम देखने को मिला। नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक महत्व के स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सघन स्वच्छता अभियान चलाकर जनसेवा का संदेश दिया।
मुखर्जी उद्यान में हुआ व्यापक श्रमदान
नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी और जिला महामंत्री अविनाश जीनगर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत उम्मीद सागर चौराहा स्थित मुखर्जी उद्यान से हुई। कार्यक्रम प्रभारी शांतिलाल मामोडिया की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने उद्यान परिसर के कोने-कोने से कचरा हटाकर उसे स्वच्छ बनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की शपथ भी ली।
गौ-सेवा और सफाई का अनूठा संगम
अभियान की अगली कड़ी में उदय भान गेट और बेगूँ चौराहा स्थित गायों की ‘पो’ (चारा स्थल) पर सफाई की गई। प्रभारी प्रहलाद कहार एवं मोहन गुर्जर के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने गायों के विचरण स्थल को पूरी तरह स्वच्छ किया, ताकि बेसहारा गोवंश को गंदगी से राहत मिल सके।
जन-जन तक पहुँचेगी जनकल्याणकारी योजनाएं
इस अवसर पर जिला महामंत्री अविनाश जीनगर और नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि:
हर बस्ती और वार्ड तक पहुंचकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना।
केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना।
समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करना और लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करना।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
स्वच्छता सेवा के इस महायज्ञ में मोनू सुरेश छीपा जिला मीडिया सहसंयोजक, राजाराम पोरवाल, जितेंद्र पाराशर, सीताराम बैरवा, मुकेश माली, रमेश मारु, भानु सिंह, दुर्गा लाल कहार, लालाराम नायक, दुर्गा प्रसाद काबरा, रामप्रसाद, राजू कहार, सुरेश मूंदड़ा, नवल सोनी, विक्रम सैनी, नरेश कोली, गोपाल घुसर, कैलाश सोनी, सोनाली पोरवाल और लीला शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


