अंबेडकर जंयती पर मंगलवार को रक्तदान शिविर व गोष्ठी का होगा आयोजन।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव )बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को अखिल भारतीय बैरवा महासभा, बाबा रामदेव चामुंडा माता मंदिर समिति बैरवा समाज व युवा बैरवा संघठन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर बैरवा समाज सामुदायिक भवन बैरवा मोहल्ला में प्रातः 9 से 5 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। साथ ही प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक समरसता मंच के तत्वाधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा । उपखंड कार्यालय स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के बाद समरसता गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी समाजों के व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
अंबेडकर जंयती पर मंगलवार को रक्तदान शिविर व गोष्ठी का होगा आयोजन।
Leave a comment
Leave a comment


