मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम: महिलाओं को 33% आरक्षण दिलाने के लिए भाजपा भीलवाड़ा ने शुरू किया अभियान
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाए गए ‘नारी शक्ति वन्दन अधिनियम’ को लेकर भीलवाड़ा भारतीय जनता पार्टी ने समर्थन जुटाने का व्यापक अभियान शुरू किया है। लोकसभा और विधानसभा सीटों पर महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले इस ऐतिहासिक कानून के क्रियान्वयन के लिए भाजपा जिला संगठन ने जनता से मिस्ड कॉल के माध्यम से जुड़ने का आह्वान किया है।
16 अप्रैल को सदन में चर्चा, समर्थन के लिए जारी किया नंबर
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और जिला महामंत्री प्रह्लाद त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम के तहत महिलाओं को विधायी निकायों में 33% आरक्षण देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 16 अप्रैल को दोनों सदनों में प्रस्ताव रखा जाएगा। इस महत्वपूर्ण कदम पर 17-18 अप्रैल को अंतिम निर्णय होने की संभावना है।
भीलवाड़ा भाजपा ने इस कानून के पक्ष में अधिक से अधिक समर्थन जुटाने के लिए 96671 73333 नंबर जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल कर कोई भी नागरिक अपना समर्थन दर्ज करा सकता है।
मोदी सरकार – बड़ी असरदार: जिलाध्यक्ष मेवाड़ा
जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि मोदी सरकार नारी शक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और यह अधिनियम देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं और आमजन से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।
प्रीमियम विज्ञापन: सागर स्टूडियो
📸 सागर स्टूडियो & सिनेमेटोग्राफर
“आपकी यादों को दें एक नया सिनेमैटिक अंदाज”
शाहपुरा का सबसे पसंदीदा स्टूडियो! अब अपने खास पलों को आधुनिक तकनीक और बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी के साथ सहेजें।
- Cinematic Wedding Films & Pre-Wedding
- Professional Event Photography
- High-End Branding & Designs
📍 स्थान: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पास, शाहपुरा
📞 संपर्क: 9667171141, 9530303019
(Sagar Studio – Quality that speaks!)
रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा
संपादक: द वॉयस ऑफ राजस्थान


