नेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी घोषित: डॉ. अनिल कुमार छीपा पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित ,
वीरेन्द्र व्यास बने राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
नई दिल्ली/शाहपुरा। नेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन, नई दिल्ली की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के संस्थापक जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
डॉ. अनिल कुमार छीपा को मिली पुनः कमान
संगठन में उनके पिछले कार्यकाल और सक्रियता को देखते हुए राजस्थान निवासी डॉ. अनिल कुमार छीपा को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। डॉ. छीपा की नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार
संगठन को अखिल भारतीय स्तर पर विस्तार देते हुए विभिन्न राज्यों के सक्रिय पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है:
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: वीरेंद्र व्यास (राजस्थान)
- उपाध्यक्ष: सपना गंगाधर (हिमाचल प्रदेश)
- महासचिव: संकरी बाला (उत्तर प्रदेश)
- सचिव: रश्मि अग्रवाल (बिहार)
- कोषाध्यक्ष: मनीष यादव (बिहार)
- उपकोषाध्यक्ष: कुमार जॉनी (हरियाणा)
विशेष विंग्स की जिम्मेदारी:
मानवाधिकारों के साथ-साथ भ्रष्टाचार और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर लगाम लगाने के लिए विशेष नियुक्तियां की गई हैं:
- विनीता वार्ष्णवे (दिल्ली): चेयरपर्सन, एंटी करप्शन विंग
- स्वर्ण सिंह विरदी (पंजाब): चेयरमैन, साइबर सिक्योरिटी
- एडवोकेट विवेकानंद मिश्रा (सुप्रीम कोर्ट): लीगल एडवाइजर
- शमशाद भाटी (मध्य प्रदेश): चेयरपर्सन, सोशल अवेयरनेस
बधाइयों का लगा तांता
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन की सूचना मिलते ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन देश भर में आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए नई ऊंचाइयों को छुएगा।


