विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने निभाया वादा: तहनाल गेट वासियों को पुलिया निर्माण की सौगात
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा (भीलवाड़ा)।
शाहपुरा के तहनाल गेट क्षेत्र वासियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। क्षेत्र की लंबे समय से लंबित तहनाल गेट स्थित तालाब की चादर पर पुलिया निर्माण की मांग अब धरातल पर उतरने लगी है। विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की अनुशंसा और विशेष प्रयासों के बाद पुलिया निर्माण का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया है।
जनता को मिलेगा जलभराव से छुटकारा
स्थानीय निवासियों का कहना है कि मानसून के दौरान चादर चलने पर आवागमन में काफी परेशानी होती थी। विधायक महोदय ने जनता की इस पीड़ा को समझते हुए त्वरित स्वीकृति दिलाई, जिससे अब पुलिया बनने के बाद राहगीरों और वार्ड वासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस विकास कार्य के शुरू होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विधायक का जताया आभार
पुलिया निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और वार्ड वासियों ने विधायक डॉ. लालाराम बैरवा का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी और महामंत्री राजाराम पोरवाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सीताराम बैरवा, प्रमोद छिपा, निवर्तमान पार्षद स्वराज सिंह, मुकेश मालावत, पवन सुखवाल, प्रतीक देव गुर्जर, ललित गुर्जर, पूर्व महामंत्री मोहन लाल रैगर, मिश्री लाल रैगर, आनंद मुंडेतीया, पवन बैरवा, शंकर गुर्जर, रामकरण रैगर, हजारी लाल रैगर और ओम प्रकाश बैरवा सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।


