लक्ष्मी नारायण स्वरूप में सजे चारभुजानाथ, बृजबाला महिला समूह ने लगाया छप्पन भोग
मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान
भीलवाड़ा, 13 जून। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर बृजबाला महिला समूह के तत्वावधान में श्री माहेश्वरी समाज की चारभुजा जी मंदिर ट्रस्ट, भीलवाड़ा के बड़ा मंदिर में शनिवार को छप्पन भोग एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान चारभुजानाथ का विशेष श्रृंगार कर उन्हें लक्ष्मी नारायण स्वरूप में सजाया गया। आकर्षक झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिला समूह द्वारा श्रद्धालुओं के लिए छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया तथा गर्मी को देखते हुए ठंडाई का भी वितरण किया गया।
ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम में बृजबाला महिला समूह की सदस्याएं सुनीता जाजू, सुधा जागेटिया, राज राठी, अरुणा राठी, स्नेहलता जाजू, ज्योति मंडोवर, सुनीता जागेटिया, अदिति मेलाना, पूजा अजमेरा, आयुषी ईनाणी, अरुणा दरक, अर्चना झवर, अंकिता राठी एवं उषा पटवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर ट्रस्ट संरक्षक उदयलाल समदानी, रामेश्वर तोषनीवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष चंद्र सिंह तोषनीवाल, मंत्री प्रहलाद भदादा, सत्यनारायण सोमानी, राकेश पटवारी, बालमुकुंद राठी, बद्रीलाल डाड, श्याम जाजू, राजेश तोषनीवाल, रमेश राठी एवं महावीर समदानी सहित अनेक समाजजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
धार्मिक आयोजन के दौरान भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने चारभुजानाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
