✍️ मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान9667171141
खाटूश्यामजी दर्शन पर गया परिवार, पीछे सूने मकान में चोरी; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
✍️ मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान
शाहपुरा, 13 जून। शहर के उम्मेद सागर रोड स्थित एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक अभिषेक जोशी अपने परिवार के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए बाहर गए हुए थे।
जानकारी के अनुसार परिवार के घर से बाहर होने का फायदा उठाकर चोर मकान में घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।
फिलहाल चोरी हुए सामान एवं कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जुटानी शुरू कर दी है।
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
