16 जून को जुटेंगे जिले भर के प्रबुद्धजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे संबोधित
मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान
भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप
16 जून को जुटेंगे जिले भर के प्रबुद्धजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे संबोधित
मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान
भीलवाड़ा, 14 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक रविवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा करते हुए आगामी 16 जून को आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली, ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 16 जून को प्रातः 11:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें जिलेभर के प्रबुद्धजन, सामाजिक प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा विकसित भारत के संकल्प, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और आगामी विकास योजनाओं पर मार्गदर्शन देंगे।
बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने मंडल बैठकों के नियमित एवं समयबद्ध आयोजन, बूथ मैपिंग, सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा बूथ समितियों के गठन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर भाजपा की विचारधारा एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इसके साथ ही जिलेभर में संचालित शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों, जनसंपर्क अभियानों तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक में आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को मंडल स्तर तक भव्य रूप से आयोजित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव भी रखे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, कन्हैयालाल जाट, प्रहलाद त्रिपाठी जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी , सह संयोजक मोनू सुरेश छीपा, सोशल मीडिया से रागिनी गुप्ता, महेंद्र नायक , आरती कोगटा, अभीसूत्रा सोलंकी , मंजू चेचाणी,
सहित बड़ी संख्या में भाजपा जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा।
