जयपुर वॉर रूम में शाहपुरा कांग्रेस की दमदार मौजूदगी, प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से हुई महत्वपूर्ण मुलाकातसंगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का लिया संकल्प ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान

By admin

Published On:

Date:

शाहपुरा/जयपुर। शाहपुरा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रमेश सेन ने जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम कार्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत, वरिष्ठ नेता रामप्रसाद धाकड़, अर्जुन सिंह राणावत, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, पूर्व पार्षद नाथू कोली, भेरूलाल खटीक, मंडल अध्यक्ष सावरलाल कुमावत, आनंद तिवारी, आरिफ मोहम्मद, मुन्ना खान, प्रेमचंद कहार, हंसराज धोबी एवं कान सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर रमेश सेन ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाहपुरा में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर आमजन की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रमेश सेन का साफा पहनाकर सम्मान किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने तथा आमजन से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और जनता के साथ निरंतर संवाद ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है।

प्रतिनिधिमंडल ने शाहपुरा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा जनहित के विषयों को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने का भरोसा भी जताया।

राजनीतिक दृष्टि से यह मुलाकात शाहपुरा कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा आगामी समय में कांग्रेस की गतिविधियों को और अधिक गति प्राप्त होगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

Leave a Comment

Related News