✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
गुलाबपुरा। हुरड़ा तहसील माहेश्वरी सभा की प्रथम कार्यकारिणी मंडल बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। बैठक में आगामी महेश नवमी महोत्सव को 23 जून 2026 को तहसील स्तर पर गुलाबपुरा में भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक का शुभारंभ भगवान महेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात तहसील की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में तहसील एवं विभिन्न ग्रामीण इकाइयों से पधारे अध्यक्षों, मंत्रियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से महेश नवमी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर सुझाव प्राप्त किए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर प्रातःकाल भगवान महेश का विशेष अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा। वहीं सायंकाल भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा समाजजनों के लिए सामूहिक स्नेह भोज का आयोजन भी किया जाएगा।
तहसील सभा के संरक्षक बसंतीलाल काल्या ने अपने संबोधन में समाज के सभी बंधुओं से महेश नवमी महोत्सव को उत्साह एवं एकजुटता के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
तहसील सभा के अध्यक्ष अरविंद सोमानी ने कहा कि महेश नवमी समाज की आस्था और एकता का महापर्व है। इसे सफल बनाने के लिए सभी समाजजन मिलकर सहयोग करें तथा अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लें।
नगर पालिका गुलाबपुरा के निर्वतमान चेयरमैन सुमित काल्या ने समाजजनों से महोत्सव में परिवार सहित भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं।
बैठक में नंदलाल तोषनीवाल, जयदेव देवपुरा, निर्वतमान अध्यक्ष शिवप्रकाश लड्ढा, मंत्री बालमुकुंद मोदी, संजय राठी, सत्यनारायण तोषनीवाल, रामगोपाल काल्या, मुकेश काल्या, दुर्गाप्रसाद मालपानी, राधेश्याम जागेटिया, गोवर्धनलाल अजमेरा, केदार लड्ढा, कैलाश सोनी, राजेंद्र सोनी, बसंत काबरा, आशीष लड्ढा, बालकिशन झंवर, महावीर झंवर, गोवर्धनलाल सोडानी, अशोक डाड, अनिल लड्ढा, रामप्रसाद भूतड़ा, सुनील तोषनीवाल, रामकुमार सोमानी, मुकेश सोमानी, सत्यनारायण लड्ढा, कृष्णगोपाल कोगटा, कृष्णकुमार गगड़, संजय लड्ढा, रामजस सोमानी, रामकिशोर चंडक, विनोद जेथलिया, सुरेशचंद राठी, गणेश काबरा, गोपाल काल्या, हनुमान प्रसाद सोमानी, राधेश्याम नौलखा, नवीन गग्गड़, नवीन शारदा, दिनेश काबरा, बद्रीनारायण नुवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार कास्ट ने किया, जबकि अंत में तहसील सभा के मंत्री अशोक अजमेरा ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
उक्त जानकारी तहसील सभा के मंत्री अशोक अजमेरा द्वारा प्रदान की गई।
