राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने की गौसेवा, हरा चारा और लापसी खिलाकर मनाया सेवा दिवस ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने की गौसेवा, हरा चारा और लापसी खिलाकर मनाया सेवा दिवस

शाहपुरा, 19 जून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के जन्मदिन के अवसर पर शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सेवा कार्यों के माध्यम से जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय श्री पशुपतिनाथ गौशाला में गायों को हरा चारा एवं लापसी खिलाकर गौसेवा की गई तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम का आयोजन शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन तथा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष रचना सुनील मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों को प्रेरणादायक बताते हुए उनके विचारों को देशहित में महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर , रामप्रसाद धाकड़, लादूराम खटीक,, रामेश्वर सोलंकी, रामदेव बेरवा, भेरूलाल खटीक, मुन्ना खान, बाबूलाल सिलावट, सांवरा कुमावत, पूर्व पार्षद ओम सेन, पुष्पेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन पौंड्रिक, विजय टेलर, अशोक पुरोहित, हेमराज गुर्जर, विनोद रायका, अजय मेहता, नारायण कुमावत, कान सिंह चौहान, अनिल पारीक, विनोद सोनी, रामू सिंधी, जाकिर देशवाली, ओम खारोल, छोटू सिंह, कैलाश फामड़ा, बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेसजनों ने कहा कि राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए गौसेवा कर समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

— मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान

Leave a Comment