शाहपुरा में निर्मित पैनोरमा का अवलोकन कर ओंकार सिंह लखावत ने महाराणा प्रताप स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि

Published On:

Date:

शाहपुरा में निर्मित पैनोरमा का अवलोकन कर ओंकार सिंह लखावत ने महाराणा प्रताप स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि

धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति बढ़ाने के दिए निर्देश

शाहपुरा, 17 जून। राजस्थान सरकार धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बुधवार को शाहपुरा में निर्माणाधीन केसरी सिंह बारहठ पैनोरमा एवं रामस्नेही पैनोरमा का अवलोकन कर निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित इंजीनियरों एवं ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान लखावत ने केसरी सिंह बारहठ पैनोरमा के निर्माण कार्य में अपेक्षित गति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार को चेतावनी दी तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ए-क्लास गुणवत्ता वाले सूरसागर (जोधपुर) के पत्थर का उपयोग करने तथा फ्लोर सीलिंग का कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा।

रामस्नेही पैनोरमा के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य भवन को बारिश के मौसम से पूर्व निर्धारित स्तर तक तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य प्रभावित न हो।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन रघुनंदन सोनी एवं कैलाश सिंह जाड़ावत को पैनोरमा परिसर में उच्च गुणवत्ता वाले वृक्षारोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जयपुर प्रस्थान के दौरान लखावत ने शाहपुरा स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पहुंचकर प्रताप जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न स्मारकों एवं धरोहर स्थलों को एक सांस्कृतिक सर्किट के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैन रघुनंदन सोनी, कैलाश सिंह जाड़ावत, राजू सोलंकी, युवराज सोनी, पवन कुमार शर्मा, शहीद प्रताप सिंह बारहठ सेवा संस्थान के सदस्य, रामप्रसाद सेन, ओम लुहार, कैलाश मेहडू, रघुवीर सिंह, जगदीश प्रसाद पारीक, ठेकेदार, इंजीनियर राजावत एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

✍️ मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान

Leave a Comment

Related News