अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: गुलाबपुरा न्यायालय परिसर में योगाभ्यास, तालुका विधिक सेवा समिति ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Published On:

Date:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: गुलाबपुरा न्यायालय परिसर में योगाभ्यास, तालुका विधिक सेवा समिति ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
गुलाबपुरा | रामकिशन वैष्णव
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर स्थानीय तालुका विधिक सेवा समिति, गुलाबपुरा के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता एवं योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश विनोद कुमार वाजा ने उपस्थित जनों को योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” है, जो लोगों को स्वस्थ, संतुलित और दीर्घायु जीवन की ओर प्रेरित करती है।
उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का अद्भुत माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, मन को शांति मिलती है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। योग कई गंभीर बीमारियों से बचाव में भी सहायक है। उन्होंने सभी को योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्तिक शर्मा, तालुका सचिव श्रीमती सुनीता चौधरी, पैनल अधिवक्ता कुदरत अली, पीएलवी महादेव सेन सहित न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News